{"_id":"69cd7dd5e025193c8a030a95","slug":"two-bikes-collided-with-a-car-seven-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174528-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार से दो बाइकें टकराईं, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार से दो बाइकें टकराईं, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- परतावल-पिपराइच मार्ग पर लखिमा गांव के पास हुआ हादसा
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पिपराइच मार्ग पर लखिमा गांव के समीप एक कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक और बाइक सवार कार से जा भिड़ा। घटना में दो मासूम बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार निवासी अमर (50) अपने परिवार के साथ कार से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह लखिमा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे पिपराइच निवासी विष्णु (19) और राजन (25) की बाइक कार से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार चौपरिया निवासी बैजनाथ की बाइक भी कार से टकरा गई।
घटना में विष्णु और राजन समेत बैजनाथ (30) उनकी पत्नी सरिता (28), बेटी प्रीती (7) और बेटा देव (3) घायल हो गए। हादसे में विष्णु और राजन को भी गंभीर चोटें आईं हैं। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos