{"_id":"69c83de3a959ef5048016be7","slug":"two-day-festival-to-mark-the-50th-anniversary-of-shri-shyam-temple-begins-today-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174244-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रीश्याम मंदिर की 50वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रीश्याम मंदिर की 50वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय महोत्सव आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे के लिए अखंड ज्योति स्थापित कर भजन-कीर्तन होगा शुरू
सिसवा बाजार। स्थानीय श्रीश्याम मंदिर के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय स्वर्ण जयंती श्रीश्याम महोत्सव का शुभारंभ रविवार से होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, संत कुमार जालान और धीरज सिंहानिया ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
महोत्सव का शुभारंभ निशान शोभायात्रा के साथ रविवार को शाम 7 बजे से होगा। यह शोभायात्रा श्रीश्याम प्रभु की झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पुन: मंदिर में लौटने के बाद 24 घंटे के लिए अखंड ज्योति स्थापित कर भजन-कीर्तन शुरू होगा। पहले दिन दिल्ली की भजन गायिका आयुषी राज, चंडीगढ़ की ऋतु पांचाल और स्थानीय अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन और शिव केडिया भजनों की प्रस्तुति देंगे।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में श्रीश्याम प्रभु के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को छप्पन भोग और सवामणी का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। देर रात भजनों के समापन के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के अतिथि भवन में विश्राम की व्यवस्था की गई है।
Trending Videos