सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths killed, one seriously injured in collision between two bikes in Maharajganj

सड़क हादसे ने छीन लिया जीवन: दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर- इकलौती संतान था मृतक विष्णु

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
सार

विष्णु अपने मां-बाप की एकलौती संतान था। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। माता की मौत बहुत पहले हो चुकी थी। अचानक विष्णु विश्वकर्मा की मौत से पत्नी अनुराधा, पिता छेदी विश्वकर्मा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि शटरिंग का कार्य करके रोजी-रोटी कमाने वाला शेषनाथ साहनी भाई मंजेश और बहन पूनम से छोटा था।

Two youths killed, one seriously injured in collision between two bikes in Maharajganj
सिंदुरिया में युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।  
विज्ञापन

विस्तार

निचलौल रोड स्थित परसामीर गेट के करीब सोहम कुटी के सामने शनिवार देर रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही विष्णु विश्वकर्मा (24) और शेषनाथ (24) की मौत हो गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी वीरेंद्र अपने साथी शेषनाथ के साथ मिठौरा से अपने घर शीतलापुर की ओर आ रहे थे। इसी समय कंचनपुर कुईया निवासी विष्णु विश्वकर्मा अपनी की बाइक से जमुई पंडित ससुराल जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह निचलौल रोड पर परसामीर गेट के सामने पहुंचे ही थे कि मिठौरा की ओर से आ रही बाइक से सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक का हैंडल और अगला पहिया अलग हो गया और तीनों युवक सड़क पर गिरकर अचेत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य करते हुए तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। डाॅक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

वीरेन्द्र को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा बनवाकर कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

इकलौती संतान था विष्णु
विष्णु अपने मां-बाप की एकलौती संतान था। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। माता की मौत बहुत पहले हो चुकी थी। अचानक विष्णु विश्वकर्मा की मौत से पत्नी अनुराधा, पिता छेदी विश्वकर्मा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जबकि शटरिंग का कार्य करके रोजी-रोटी कमाने वाला शेषनाथ साहनी भाई मंजेश और बहन पूनम से छोटा था। शेषनाथ की शादी नहीं हुई थी। शेषनाथ की मौत से पिता चंद्रपाल, माता मूर्ति देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed