{"_id":"69cd7ed4ef0f6a07b106c0d4","slug":"uproar-over-innocents-death-clinic-sealed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174539-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मासूम की मौत पर हंगामा, क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मासूम की मौत पर हंगामा, क्लीनिक सील
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में बुधवार दोपहर झोलाछाप के इलाज के बाद 10 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी झाेलाछाप को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जांच में अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। जांच के बाद क्लिनिक को सील किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के परासी नरहल गांव निवासी प्रदीप कुमार परतावल में रहकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी 10 माह की बेटी अनन्या की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे तत्काल पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए।
अनन्या के पिता का आरोप है कि, झोलाछाप ने बच्ची का गलत इलाज किया और पांच सौ रुपये लेकर यह कहकर घर भेज दिया कि बच्ची पूरी तरह ठीक है। परिजन उसके झांसे में आकर बच्ची को घर ले गए, जहां वह काफी देर तक सोती रही। कुछ देर बाद जब पिता दोबारा इलाज के लिए उसे लेकर निकले तो रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
गुस्साए परिजन बच्ची का शव लेकर सीधे क्लीनिक पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस के साथ एसओ अभिषेक सिंह और चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया गया है। पिता की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos