{"_id":"69c83dd3b2c1c9fbee096ef8","slug":"video-of-apo-carrying-material-for-mass-marriage-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174284-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सामूहिक विवाह का सामान ले जाते एक एपीओ का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सामूहिक विवाह का सामान ले जाते एक एपीओ का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
13 मार्च को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में आयोजित हुआ था सामूहिक विवाह समारोह
परतावल। बीते 13 मार्च को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक एपीओ लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले सामान को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी को इस तरह लाभार्थियों के लिए निर्धारित सामग्री ले जाने की आखिर क्या आवश्यकता पड़ गई।
बताया जा रहा है कि एपीओ एक राजनीतिक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष के छोटे भाई हैं। ऐसे में मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर जांच की मांग भी उठने लगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो में दिख रही गतिविधि किन परिस्थितियों में हुई। लोगों का कहना है कि यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि गरीब लाभार्थियों के अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
वर्जन
इस मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
- महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
Trending Videos