सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of bribery in assault case goes viral, police officer suspended

Maharajganj News: मारपीट के मामले में घूस लेने का वीडियो वायरल, दरोगा सस्पेंड

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Video of bribery in assault case goes viral, police officer suspended
दारोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल। 
विज्ञापन
बिजली चोरी की शिकायत पर पड़ोसियों में हुई मारपीट के मामले की विवेचना में पक्ष में रिपोर्ट के लिए दरोगा ने मांगे थे 25 हजार रुपये
Trending Videos

बरगदवा थाने के दरोगा पर हुई कार्रवाई, सीओ निचलौल कर रहे जांच

ठूठीबारी। मारपीट के मामले में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर पीड़ित दुकानदार से रिश्वत लेने के मामले में बरगदवा थाने के दरोगा अवधेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने यह कार्रवाई की है और मामले की जांच सीओ निचलौल बसंत सिंह को सौंप दी है। दुकानदार से दुकान में ही रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी राकेश अग्रहरी और सुरेंद्र यादव पड़ोसी हैं। राकेश अग्रहरी की कपड़े की दुकान है जबकि सुरेद्र यादव फल बेचता है। बताया जा रहा है कि राकेश अग्रहरि ने सुरेंद्र यादव पर कटिया लगाकर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद बिजली निगम की ओर से मामले की जांच की गई और सुरेंद्र को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। आरोप है कि इससे नाराज सुरेंद्र और उसके परिजनों ने छह मार्च को राकेश और उसके परिवार से मारपीट की थी। मारपीट के मामले में बरगदवां पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से 12 मार्च को क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले की विवेचना की जिम्मेदारी बरगदवा थाने के एसआई अवधेश कुमार यादव को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश अग्रहरी का आरोप है कि विवेचना के दौरान पक्ष में रिपोर्ट लगाने का भरोसा देकर दरोगा अवधेश यादव 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 19 मार्च की शाम दरोगा राकेश की दुकान में पहुंचा और मामले को लेकर पूछताछ करने लगा। इसी दौरान दरोगा ने इशारों में रुपये देने के लिए भी कहा। राकेश दुकान के अंदर ही 16,100 रुपये गिनकर दरोगा को देने लगा तो दारोगा ने पेपर में लपेटकर रुपये देने को कहा। राकेश ने रुपये पेपर में लपेटकर दे दिए और शेष रकम बाद में देने की बात कही। रिश्वत मांगने और देने का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी ने दरोगा के रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला एसपी सोमेंद्र मीणा तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपी दरोगा को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया और मामले की जांच सीओ निचलौल को सौंपी है।


00
वर्जन

वायरल वीडियो के मामले में दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ निचलौल बसंत सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed