फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of youth brandishing a sharp-edged weapon goes viral; accused taken into custody.

Maharajganj News: धारदार हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, हिरासत में आरोपी

Mon, 13 Jul 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Video of youth brandishing a sharp-edged weapon goes viral; accused taken into custody.
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में एक युवक का धारदार हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में एक व्यक्ति की पत्नी का पड़ोसी से विवाद हो रहा था। आरोपी दोनों पक्षों की महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी बीच आरोपी धारदार हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक हरीश कुमार मौर्य मय हमराही मौके पर पहुंच गए और विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दो पक्षों का आपसी विवाद बताया जा रहा है। शांति व्यवस्था को देखते हुए अखिलेश को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed