फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested for selling cannabis at midnight; sent to jail.

Maharajganj News: आधी रात में गांजा बेच रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 17 Aug 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for selling cannabis at midnight; sent to jail.
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम परसौना के पास से पुलिस ने शुक्रवार को आधी रात गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम परासखांड निवासी विनोद गुप्ता के रूप में हुई है। उसके पास से एक किलो 165 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय गांजा बेच रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed