सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested with knife, released on bail

Maharajganj News: चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with knife, released on bail
विज्ञापन
आरोपी के विरुद्ध 4/25 के तहत की गई कार्रवाई
Trending Videos

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम खालिद मिल्ली स्कूल से पिपरिया जाने वाले मार्ग पर नहर के पास आम के बगीचे के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लाल टी-शर्ट पहने एक युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय सिंह (26) निवासी अमवा बताया। तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई पूरी करते हुए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed