सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth attacked with a rod while going to relieve himself; in serious condition.

Maharajganj News: शौच के लिए जा रहे युवक पर रॉड से हमला, गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a rod while going to relieve himself; in serious condition.
विज्ञापन
ठूठीबारी। शौच के लिए जा रहे युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवा निवासी छोटेलाल चौधरी रविवार देर रात करीब 11 बजे गांव के सिवान की तरफ शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में आकाश चौधरी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि आकाश चौधरी ने रॉड से छोटेलाल चौधरी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख जानमाल की धमकी देते हुए आकाश मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायल युवक को परिजनों की मदद से निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि छोटेलाल की तहरीर पर आकाश चौधरी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed