फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A CBT center with 2,000 computers will be set up at BU.

Mahoba News: बीयू में दो हजार कंप्यूटर का बनेगा सीबीटी सेंटर

Fri, 14 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A CBT center with 2,000 computers will be set up at BU.
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) सेंटर का प्रस्ताव कार्य परिषद में मंजूर कर लिया गया है। इसमें दो हजार कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे ताकि ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जा सकें। इसके निर्माण के लिए शासन से बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में बीयू में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम दाखिला लेते हैं। पिछले दिनों शासन की ओर से प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के सामने सीबीटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें कहा गया कि सेंटर के निर्माण, कंप्यूटर स्थापित करने आदि की व्यवस्था के लिए शासन स्तर से बजट मुहैया कराया जाएगा। आगामी समय में इंजीनियरिंग के अलावा नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की तैयारी है। इसको लेकर शासन स्तर से सीबीटी सेंटर बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। ताकि समय पर परीक्षाएं कराई जा सकें। बीयू के अनुसार सीबीटी सेंटर का प्रस्ताव कार्य परिषद में मंजूर हो चुका है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि अब विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही बजट स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीटी सेंटर में यह होता
सीबीटी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है। इसमें पेन-पेपर के बजाय कंप्यूटर का प्रयोग होता है। इसमें स्क्रीन पर प्रश्न और विकल्प आते हैं। सही विकल्प पर माउस से टिक लगाकर उत्तर देना होता है। परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर टाइमर चलता है। जैसे ही समय पूरा होता है, वैसे ही कंप्यूटर में पेपर बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed