{"_id":"6a7e12418cecf49bd30a4895","slug":"methods-suggested-for-prevention-of-hiv-and-aids-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127926-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एचआईवी और एड्स से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एचआईवी और एड्स से बचाव के बताए तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विश्व युवा दिवस पर जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने एचआईवी व एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। लोगों को एचआईवी और एड्स से बचाव व अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सीएमओ ने कहा कि एचआईवी और एड्स एक गंभीर बीमारी है। एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. शशिकांत वर्मा ने बताया कि जिले में 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, स्वास्थ्य शिविर और शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. हेमंत यादव, काउंसलर नीलम विश्वकर्मा, याचना तिवारी, ममता राजपूत, तहसीम अख्तर, रीतेश पांडेय, रवि वर्मा समेत मौजूद रहे। (संवाद)
नागबाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी
महोबा। शहर के एक आवास में चौरसिया समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हरिओम चौरसिया की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें आगामी नागपंचमी पर्व को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि नागपंचमी एक राष्ट्रीय पर्व है। इस साल भी पर्व के दिन नागबाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पानमंडी, राठ चुंगी, खोयामंडी, सुभाष चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक होते हुए गुजरेगी। समापन पर पुलिस लाइन स्थित नागदेवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजकुमार, दिनेश, संतोष, देवेंद्र, किशोरीलाल, दीपक, पुष्पेंद्र आदि को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पर्व के दिन ज्यादा संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। (संवाद)