फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Traders will now be able to send goods via roadways buses as well.

Mahoba News: व्यापारी अब रोडवेज बस से भी भेज सकेंगे सामान

Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traders will now be able to send goods via roadways buses as well.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की यात्री बसें अब व्यावसायिक सामान की ढुलाई करती नजर आएंगी। निगम की बसों से माल भेजने के लिए अब बाकायदा व्यापारियों और आम लोगों को बिल्टी जारी की जाएगी।
महोबा डिपो के बेड़े में करीब 137 बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज समेत विभिन्न रूटों पर संचालित हैं। परिवहन निगम ने आय बढ़ाने व बसों में चालक-परिचालकों की ओर से अवैध रूप से माल ले जाने की विसंगति पर रोक लगाने के उद्देश्य से माल ढुलाई का काम पूरी तरह निजी हाथों में सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एक निजी ठेका कंपनी से करार किया जा रहा है जो कमीशन पर सामान की बुकिंग कर उसे गंतव्य तक जाने वाली बसों में सुरक्षित लोड कराएगी। इस व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए निजी कंपनी को ठेका मिलेगा। व्यापारी अपने माल की बुकिंग कराकर बिल्टी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बसों में चालक व परिचालक साठगांठ कर अनधिकृत रूप से माल लाद लेते थे। इससे निगम को राजस्व का नुकसान होता था और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से इस मनमानी पर पूरी तरह ब्रेक लग जाएगा।

इससे जहां रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं व्यापारियों को भी अपना माल सुरक्षित व समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। एआरएम देशराज ने बताया कि माल ढुलाई को लेकर नए दिशा-निर्देश मिले हैं। इसका पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed