सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A fire broke out after a high-tension line fell, burning 400 bamboo trees.

Mahoba News: हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से लगी आग, बांस के 400 पेड़ जले

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out after a high-tension line fell, burning 400 bamboo trees.
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने की घटनाओं से किसानों को नुकसान हुआ। पहली घटना में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बांस और खजूर के 400 पेड़ जल गए। वहीं दूसरी घटना में खेतों में आग लगने से कई किसानों की पराली व भूसा जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos

पहली घटना सिजहरी गांव में हुई। यहां के निवासी महेंद्र राजपूत के खलिहान के पास से बिजली की हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार की दोपहर तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से खेत के पास लगे बांस के पेड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले ग्रामीणों ने आसपास के जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियोंं ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक बांस ओर खजूर के 400 पेड़ जल गए। दूसरी घटना चितइयन गांव में हुई। यहां के एक किसान ने अपने खेतों में पड़ी पराली जलाने के लिए आग लगाई। तेज हवाओं से आग दूसरे किसानों के खेतों तक पहुंच गई। इससे भूसा व पराली जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed