{"_id":"69e91fdc0c3528b4450e9125","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-expressway-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-124572-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह खरेला सीमा पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकराई। इससे चालक का हेलमेट भी टूट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के बरहटी गांव निवासी शिवचरण पाल (22) गुड़गांव में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार की सुबह वह बुलेट से घर लौट रहा था। पीछे उसके कुछ अन्य साथी बाइक से आ रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खरेला सीमा में वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर से असंतुलित बाइक डिवाइडर से टकराई। टक्कर के दौरान रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार का हेलमेट टूट गया। इससे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत होने का अनुमान है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X