{"_id":"69e91f885dcf2213240a1729","slug":"pump-operator-found-hanging-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-124567-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला पंप ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला पंप ऑपरेटर
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 12 परिचय-धनप्रसाद अहिरवार। फाइल फोटो
- फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में हर घर नल योजना के तहत पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पिता का आरोप है कि आए दिन गांव की पेयजल आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों के फोन आते थे। इससे परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। गौरहारी गांव निवासी धनप्रसाद अहिरवार (31) हर घर नल योजना में एक निजी कंपनी के माध्यम से पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। बुधवार की सुबह आठ बजे उसका शव गांव के बाहर पहाड़ पर लगे शीशम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। जब चरवाहे खेतों की ओर निकले तो युवक का शव देख ग्रामीणाें व पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और परिजनों से जानकारी ली। मृतक के पिता रामप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा पानी की टंकी में ऑपरेटर था। आएदिन गांव में पानी न जाने से परेशान रहता था। आरोप लगाया कि गांव वालों के दिन में कई बार फोन आते थे।
शिकायत करने पर उच्चाधिकारी उसकी बात नहीं सुनते थे। इससे परेशान होकर बेटे ने नौकरी छोड़ने की बात कही थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह नौकरी नहीं छोड़ पाया और इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी गौरहारी बृजकिशोर शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
उधर, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर का कहना है कि सलैया-नथूपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत गौरहारी में धनप्रसाद के आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। बताया कि पेयजल परियोजना के रखरखाव का कार्य एक कंपनी करती है। गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है। धनप्रसाद एक निजी कंपनी के माध्यम से पंप ऑपरेटर के रूप में तैनात था। कंपनी की ओर से नियमित भुगतान किया जा रहा था। उन्होंने आत्महत्या के मामले में कार्यदायी फर्म और जल जीवन मिशन से किसी प्रकार का कोई संबंध न होने की बात कही है।
Trending Videos

फोटो 22 एमएएचपी 12 परिचय-धनप्रसाद अहिरवार। फाइल फोटो- फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद

कमेंट
कमेंट X