सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three-year jail term for man convicted in bike theft case

Mahoba News: बाइक चोरी के मामले में दोषी को तीन वर्ष की कैद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three-year jail term for man convicted in bike theft case
विज्ञापन
महोबा। बाइक चोरी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर प्रथम/विशेष न्यायाधीश ध्रुव राय ने बुधवार को फैसला सुनाया। दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त भूपेंद्र को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
Trending Videos

थाना पनवाड़ी के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेशचंद्र निगम 22 जुलाई 2022 की रात क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी सूचना मिली कि एक युवक निसवारा गांव की ओर से चोरी की बाइक लेकर आ रहा है। तभी पुलिस टीम ने युवक को हरपालपुर रोड पर पनवाड़ी के पास पकड़ा। उसने अपना नाम भूपेंद्र कुशवाहा निवासी निस्वारा बताया। उसके पास बाइक के कागजात नहीं मिले। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने जनपद हमीरपुर से तीन दिन पहले बाइक चोरी की थी और ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed