{"_id":"69f4fc3e8b3d63c42a0166f7","slug":"a-population-of-more-than-15000-is-craving-for-water-drop-by-drop-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-124823-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बूंद-बूंद पानी को तरस रही 15 हजार से अधिक की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बूंद-बूंद पानी को तरस रही 15 हजार से अधिक की आबादी
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 01 परिचय-शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना से पाठा गांव में बनी पानी की टंकी। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। नमामि गंगे योजना के तहत ब्लॉक चरखारी के छह गांव के लिए बनी शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना एक साल में ही जवाब देने लगी है। 224.92 लाख रुपये लागत से तैयार पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। गर्मी के मौसम में घर-घर नल से जल न पहुंचने से लोग परेशान हैं। पिछले 10 दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे लोगों में नाराजगी है।
पिछले वर्ष कार्यदायी संस्था जल निगम के ठेकेदार एलएंडटी कंपनी ने शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना का काम पूरा कराया था। छह गांवों में 27.378 किमी पाइपलाइन विस्तार के साथ ही ग्राम पाठा में टंकी निर्माण कराया गया। साथ ही तीन किमी दूर स्थित चंद्रावल बांध पर ही फिल्टर प्लांट से पानी आपूर्ति शुरू की गई थी। योजना से जुड़े गांव की पानी आपूर्ति के लिए बनाई टंकी निर्माण के दौरान ही दरक गई थी जिसकी मरम्मत कर खाना पूर्ति कर दी गई।
माैजूदा समय में टंकी आधी ही भरी जा रही है। ऐसे में गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पिछले 10 दिनों से तो 60 फीसदी इलाके में बूंद भर पानी न पहुंचने से लोग परेशान हैं। ब्लॉक चरखारी के ग्राम पाठा, रिहुनिया, पुपवारा, बैहारी, सिजौरा और गढ़ारी की करीब 15 हजार से अधिक की आबादी पेयजल की समस्या से परेशान हैं।
पाठा गांव निवासी कुबेर सिंह ने बताया कि पेयजल योजना का हाल शुरुआत से ही बदहाल है। टंकी आधी दरकी है जहां से पानी बह जाता है। गांवों में ऊंचाई वाले इलाके में बूंद भर पानी नहीं पहुंचता। कई गांव में सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। कहीं-कहीं तो टोंटी तक नहीं लगाई है।
बैहारी गांव निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है। यहां गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी के जुगाड़ में ही पूरा दिन गुजर जाता है। जल्द ही समस्या का समाधान होना चाहिए।
कभी लो-वोल्टेज की समस्या तो कभी बिजली कटौती की दिक्कत से पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं। पेयजल समस्या का मामला संज्ञान में आया है। गांव में घर-घर नल से जल पहुंचाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। पानी की आपूर्ति में कोताही मिलेगी तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज राजपूत, सहायक अधिशासी अभियंता, जल निगम, महोबा।
Trending Videos

फोटो 01 एमएएचपी 01 परिचय-शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना से पाठा गांव में बनी पानी की टंकी। संवाद- फोटो : 1