सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chanting the name of Ram leads to attainment of Dharma, Artha, Kama and Moksha: Dr. Anurag

राम नाम के जाप से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की होती प्राप्ति : डॉ. अनुरागी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name of Ram leads to attainment of Dharma, Artha, Kama and Moksha: Dr. Anurag
फोटो 03 एमएएचपी 03 परिचय-सत्संग में रचना पेश करते समिति प्रमुख डॉ. लालचंद अनुरागी। स्रोत: समिति
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद अनुरागी ने कहा कि राम नाम के जाप से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पं. जगदीश रिछारिया ने मैली चादर ओढ़ के मैं द्वार कैसे आऊं भजन पेश कर माहौल भक्तिमय कर दिया।
Trending Videos

सत्संग का शुभारंभ जय कबीर जय गुरु कबीरा वंदना से हुआ। समिति प्रमुख ने कबीर की साखी पांच प्रहर धंधे गया तीन प्रहर गया सोए, एक प्रहर हरि नाम तो मुक्ति कैसे होए सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। पं. हरिशंकर नायक ने भगवान कृष्ण के प्रति सूरदास की सच्ची भक्ति पर प्रकाश डाला। साध्वी सुनीता ने कबीर के विचारों को अंधविश्वास समाप्त करने के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. अवधेश अवस्थी ने भजन सीता राम सीता राम कहिए, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए सुनाया। यहां पर कामता प्रसाद चौरसिया, हरिश्चंद्र वर्मा, पं. आशाराम तिवारी, नारायण दास, लखनलाल, राधेश्याम, कमलापत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed