सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Barbai-Chanikalan and Srinagar-Bara roads will be constructed with an expenditure of Rs 3.61 crore.

Mahoba News: 3.61 करोड़ से होगा बरबई-छानीकलां व श्रीनगर-बरा सड़क का निर्माण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Barbai-Chanikalan and Srinagar-Bara roads will be constructed with an expenditure of Rs 3.61 crore.
विज्ञापन
महोबा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 3.61 करोड़ की लागत से जनपद की दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही सड़कों के निर्माण का काम शुरू होगा।
Trending Videos

ब्लॉक कबरई क्षेत्र में बरबई-तमौरा से छानीकलां मार्ग व श्रीनगर-बिलखी से ग्राम सिजहरी, बरा होते हुए वन चौकी मार्ग के सामने तक सड़क निर्माण की मांग चल रही थी। जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। इन मार्गों पर सड़क बनने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। बरबई-तमौरा से छानीकलां मार्ग पर 1.9 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य 1.21 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर-बिलखी से ग्राम सिजहरी, बरा होते हुए वन चौकी मार्ग के सामने तक 2.40 करोड़ की लागत से तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़कों के निर्माण को लेकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने शासन स्तर पर पहल की थी। विधायक ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिल गई है। इससे अब सड़कों के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed