सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The initiative of the Family Counseling Center brought happiness back to four families.

Mahoba News: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से चार परिवारों की लौटी खुशियां

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The initiative of the Family Counseling Center brought happiness back to four families.
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत रविवार को एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर शहर के पुलिस लाइन सभाकक्ष में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। इस दौरान चार बिखरते परिवारों को टूटने से बचाया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी महिला थाना निकिता शुक्ला ने की। इस दौरान पति-पत्नी के विवाद के 16 मामले आए। गहन काउंसिलिंग कर प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना गया। इसके बाद दोनों पक्षों की समस्याओं के समाधान के लिए संयमित, सकारात्मक व संवेदनशील परामर्श दिया गया। काउंसिलिंग के बाद चार दंपती आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने के लिए राज़ी हुए। शेष मामलों की तारीख बढ़ा दी गई। इस मौके पर महिला कांस्टेबल साक्षी, आरती यादव, मानसी, तृप्ति काउंसलर नीतू पालीवाल, अंशू शिवहरे, विभा पुरवार, सुरेश जायसवाल, शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed