सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FPO organic market started on Rath Road in the city

Mahoba News: शहर के राठ रोड पर एफपीओ जैविक बाजार शुरू

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FPO organic market started on Rath Road in the city
फोटो 03 एमएएचपी 10 परिचय-एफपीओ जैविक बाजार का शुभारंभ करने के बाद पान के उत्पाद देखतीं डीएम गजल
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ सड़क पर तैयार कराए गए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) जैविक बाजार का रविवार से शुभारंभ हो गया। अब जनपद वासियों को जैविक सब्जियां और अन्य उत्पाद आसानी से एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। इससे जिले में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos




डीएम गजल भारद्वाज ने एफपीओ जैविक बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने एफपीओ जैविक बाजार के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। डीएम ने जैविक सब्जियां व अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि जैविक बाजार में सभी एफपीओ और स्वयं सहायता समूह अपने जैविक उत्पादों को रखेंगे व बिक्री करेंगे। जिन एफपीओ या स्वयं ज्यादा समूह के उत्पाद जैविक प्रमाणीकरण से आच्छादित नहीं है वो सभी तत्काल उप कृषि निदेशक के माध्यम से अपना आवेदन प्रमाणीकरण संस्था को करते हुए अपने उत्पाद का प्रमाणीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैविक बाजार में एक बार समय निकालकर जरूर आए और जैविक उत्पादों का प्रयोग करें। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, सीडीओ बलराम कुमार, उप कृषि निदेशक रामसजीवन, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह, पालिका ईओ अवधेश कुमार, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी के पान उद्यमिता पर शोध करने वाले वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।



12 एफपीओ व स्वयं सहायता समूह को प्रतिष्ठान आवंटित

एफपीओ जैविक बाजार में जैविक कृषि कार्य करने वाले 12 एफपीओ व स्वयं सहायता समूहों को प्रतिष्ठान आवंटित किए गए। एफपीओ जैविक बाजार की स्थापना डीएम के निर्देश पर नगर पालिका महोबा की ओर से कराई गई है। जनपद के देशावरी पान को प्रदेश में प्रख्यापित करने वाले राजकुमार चौरसिया की बेटी मयंकिता चौरसिया की ओर से स्थापित अच्युतम ऑर्गेनिक एंड हर्बल्स पान प्रतिष्ठान का डीएम ने उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठान में देशावरी पान से निर्मित विभिन्न प्रकार के मुखवास, पान लड्डू, पान शरबत, पान चॉकलेट आदि उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। देशावरी पान के जीआई टैग प्राप्त कराने व मयंकिता की ओर से पान के विभिन्न उत्पाद तैयार कर देश में पहचान दिलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। डीएम ने जैविक बाजार की नियमित साफ-सफाई कराने, पेयजल, मोबाइल शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं को सही कराने के पालिका ईओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed