सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Maudaha Dam gates will be repaired before the rains.

Mahoba News: बारिश से पहले होगी मौदहा बांध के गेटों की मरम्मत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maudaha Dam gates will be repaired before the rains.
फोटो 03 एमएएचपी 04 परिचय-इस मौदहा बांध के गेटों की होगी मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
महोबा। सिंचाई विभाग के मौदहा बांध के गेटों की बारिश के पहले ही मरम्मत का काम कराया जाएगा। बांध के गेटों के मरम्मत की जिम्मेदारी बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड कानपुर को सौंपी गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही गेटों की मरम्मत का काम शुरू होगा।
Trending Videos

मौदहा बांध विशाल भूभाग में स्थित है। मौदहा बांध की देखरेख करने वाले विभागीय अधिकारियों का कार्यालय महोबा के चरखारी रोड पर स्थित है। बारिश शुरू होने में अब डेढ़ माह का ही समय शेष है। यदि समय से मानसून ने दस्तक दी तो 15 जून से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में वर्षाकाल से पहले ही मौदहा बांध के गेटों की मरम्मत कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा बांध के गेटों व उसकी मशीन की मरम्मत का काम 15.69 लाख की लागत से कराया जाएगा। इससे बारिश के मौसम के दौरान जरूरत पड़ने पर बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी में आसानी होगी। बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड कानपुर के अधिशासी अभियंता प्रणव सिंह का कहना है कि 15 मई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद बांध के गेटों का आवश्यक काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed