{"_id":"69f649168eecf1ccc203e9ad","slug":"a-truck-collided-with-a-dumper-carrying-dust-leaving-the-driver-trapped-in-the-cabin-mahoba-news-c-225-1-mah1012-124869-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डस्ट लादकर जा रहे डंपर से भिड़ा ट्राला, चालक केबिन में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डस्ट लादकर जा रहे डंपर से भिड़ा ट्राला, चालक केबिन में फंसा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 17 परिचय-दुर्घटना के बाद केबल में फंसे चालक को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में कानपुर-सागर व झांसी-मिर्जापुर हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर शनिवार की शाम डंपर और ट्राला आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में डस्ट लादकर जा रहा डंपर चालक केबिन में फंस गया। एक घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक को बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
जनपद हमीरपुर के बिदोखर गांव निवासी हरिराम डंपर चालक है। शनिवार को वह कस्बा कबरई से डंपर में डस्ट लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कबरई बाईपास मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्राला से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और हरिराम उसमें फंस गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। केबिन में फंसे हरिराम को निकालने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू किया और पुलिस को भी बुलाया। पुलिस ने लोगों की मदद से हरिराम को केबिन से बाहर निकाला और सीएचसी कबरई भेजा।
थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को खाली कराकर सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया है, इससे यातायात शुरू हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर में डस्ट क्षमता से अधिक भरी हुई और रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्राला से टकरा गया।
Trending Videos