सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Abducted young woman, took her to Gujarat, and raped her

Mahoba News: युवती को अगवाकर गुजरात ले गया, किया दुष्कर्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Abducted young woman, took her to Gujarat, and raped her
विज्ञापन
-गुजरात के वड़ोदरा शहर से परिजन ने किया बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। युवती को अगवाकर गुजरात के वड़ोदरा शहर में रखने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूचना के आधार पर परिजनों ने युवती को वड़ोदरा से बरामद किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।



कस्बा पनवाड़ी के एक मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती एक जून को लापता हो गई थी। दो जून को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पांच जून को युवती के गुजरात में होने की जानकारी मिली। तब परिजन गुजरात के वड़ोदरा शहर पहुंचे और युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद युवती के बयान दर्ज कराए गए। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसकी बेटी घर पर अकेली थी जबकि वह पत्नी के साथ बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उस दौरान पड़ोसी युवक हृदेश चौरसिया ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल में बना लिए। इसके बाद आरोपी एक जून को उसकी बेटी को अगवाकर ले गया और वड़ोदरा शहर में रखकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हृदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी हृदेश को कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed