सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accountant injured in crusher plant explosion also succumbs to injuries.

Mahoba News: क्रशर प्लांट में हुए धमाके से घायल मुनीम ने भी तोड़ा दम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Accountant injured in crusher plant explosion also succumbs to injuries.
फोटो 13 एमएएचपी 16 परिचय-लालाराम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव के बाहर क्रशर प्लांट के पास बने कमरे में चार जून को हुए भीषण धमाके में घायल हुए मुनीम की शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत हो गई। घटना में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई थी। अवैध तरीके से विस्फोटक रखने के मामले में पट्टाधारक समेत पांच के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।




गुगौरा गांव के बाहर बुंदेलखंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से क्रशर प्लांट संचालित है। चार जून की शाम क्रशर प्लांट के पास बने कमरे में मुनीम व एक श्रमिक बैठा था। तभी तेज धमाके के साथ विस्फोट होने पर श्रमिक प्रखर कुशवाहा निवासी धरौन की मौके पर मौत हो गई थी जबकि मुनीम लालाराम (50) निवासी पठानपुरा बुरी तरह झुलस गया था। जिसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। एसी फटने से विस्फोट होने की जानकारी क्रशर संचालक ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में प्रशासन और खनिज विभाग की जांच में विस्फोटक सामग्री से हुए धमाके से घटना होने की पुष्टि हुई थी। तब खनिज विभाग के मानचित्रकार अरविंद कुमार गुप्ता ने पट्टाधारक मोहित राजपूत व चार अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, खनिज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही क्रशर प्लांट सीज किया गया था। घायल मुनीम की शुक्रवार की रात इलाज दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी ज्ञानता और तीन बेटियों प्रियंका, रिंकी व प्रीति रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed