सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accused of murdering her husband

Mahoba News: पति की हत्या करने का लगाया आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering her husband
विज्ञापन
महोबा। जनपद हमीरपुर के रीवन गांव निवासी केतकी देवी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली महोबा में शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उनके पति जयकरन कुछ दिन पहले घर से डहर्रा गांव में एक व्यक्ति से मिलने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उनका शव कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में मिला था। बताया कि पति ने घर से जाने से पहले यह बात बताई थी कि उन्हें डहर्रा गांव के एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लेने हैं और वह रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। केतकी ने तहरीर देकर पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाल निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)




मारपीट में दो युवक घायल



चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। कस्बे के मोहल्ला वासुदेव निवासी विकास (22) व सिरमौर निवासी अमित (31) अपने मामा कृष्ण यादव के घर आए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों युवक जरौली तिराहा के पास खेत में पार्टी कर रहे थे तभी एक युवक साथियों के साथ वहां पहुंच गया और पार्टी का विरोध किया। वाद-विवाद होने पर सभी ने विकास व अमित पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed