सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Admission started in MA Home Science at Rajarshi Tandon Study Centre

Mahoba News: राजर्षि टंडन अध्ययन केंद्र में एमए गृह विज्ञान में प्रवेश प्रारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Admission started in MA Home Science at Rajarshi Tandon Study Centre
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से एमए गृह विज्ञान का कोर्स फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे अब छात्र-छात्राएं एमए गृह विज्ञान में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों में जनवरी सत्र में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
Trending Videos

विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में शैक्षिक सत्र जनवरी में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से एमए गृह विज्ञान में प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी। इससे छात्र-छात्राओं को एमए गृह विज्ञान में प्रवेश नहीं हो सके थे। अब विश्वविद्यालय की ओर से एमए गृह विज्ञान में प्रवेश कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। वीरभूमि कॉलेज के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि राजर्षि टंडन मुक्त विवि की ओर से एमए गृह विज्ञान में प्रवेश लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पाठ्यक्रम दोबारा फिर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed