{"_id":"699215b954d0cfa309064914","slug":"three-zonal-and-nine-sector-magistrates-deployed-for-board-exams-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122526-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात हुए तीन जोनल, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात हुए तीन जोनल, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में तीन जोनल व नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह निगाह रखेंगे।
यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षाओं को अब महज तीन दिन का समय शेष होने से तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। जिसे कंट्रोल रूप से जोड़ा गया है। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में आयोजित कराए जाने को लेकर परीक्षा केंद्रों को तीन जोन व नौ सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही तीन जोनल, नौ सेक्टर और 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस वर्ष जनपद में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय विद्यालय के आठ परीक्षा केंद्र, अशासकीय सहायता प्राप्त के आठ व वित्तीय विहीन विद्यालयों में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तहसील महोबा में 13, तहसील चरखारी में पांच और तहसील कुलपहाड़ में 11 परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षा में हाईस्कूल के 12,018 व इंटरमीडिएट के 9,920 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। डीआईओएस प्रेमचंद्र ने बताया कि चार सचल दस्तों का भी गठन किया गया है। जो परीक्षाओं के दौरान पर्यवेक्षण और निरीक्षण करेंगे।
Trending Videos