सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attempt to defraud farmer in the name of selling wheat

Mahoba News: गेहूं बिक्री कराने के नाम पर किसान से ठगी का प्रयास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attempt to defraud farmer in the name of selling wheat
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। तुरंत गेहूं बिक्री हो जाने का झांसा देकर एक किसान से ठगी का प्रयास विफल हो गया। जागरूक किसान ने सूझबूझ से जमा पूंजी को बचा लिया और इसकी सूचना केंद्र प्रभारी को दी। केंद्र प्रभारी ने किसानों को जागरूक रहने और साइबर अपराधियों के झांसे में न आने की अपील की है।
Trending Videos

जैतपुर निवासी शिवकुमार किसान है और रविवार की रात आठ बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को खाद्य एवं विपणन विभाग का कर्मचारी बताया। पूछा कि उसने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। शिवकुमार ने बताया कि उसने दो माह पहले पंजीकरण कराया था। जिस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और उसके बताने पर उसका गेहूं तत्काल बिक्री करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले व्यक्ति की इस बात पर शिवकुमार को शंका हुई तो उसने कहा कि कहां से बोल रहे हो और फ्रॉड करना चाहते हो क्या, जिस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने फोन बंद कर दिया। केंद्र प्रभारी राजकिशोर द्विवेदी ने किसानों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंक जानकारी या पंजीकरण विवरण साझा न करें। किसी भी शंका की स्थिति में संबंधित केंद्र प्रभारी या प्रशासन से संपर्क करके जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed