Hardoi: गंगा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का ‘टच एंड गो’ अभ्यास, 29 अप्रैल को पीएम करेंगे उद्घाटन
Hardoi News: जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उद्घाटन से पहले भारतीय वायुसेना ने हरदोई में एक्सप्रेस-वे के निर्धारित हिस्से पर ‘टच एंड गो’ अभ्यास कर इसकी तकनीकी क्षमता और मजबूती को परखा।
विस्तार
इस दौरान लड़ाकू और परिवहन विमानों ने हाईवे को छूते हुए तुरंत उड़ान भरने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। प्रशासन और रक्षा विभाग के समन्वय में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेस-वे को वैकल्पिक एयरस्ट्रिप के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को जांचना था। अभ्यास के लिए चुने गए हिस्से को पूरी तरह खाली कराया गया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। वायुसेना के विमानों ने कई बार लैंडिंग और टेकऑफ कर हाईवे की लंबाई, सतह और अन्य तकनीकी मानकों का परीक्षण किया।
गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में शामिल है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसके कुछ हिस्सों का उपयोग एयरस्ट्रिप के रूप में किया जा सके। यही कारण है कि उद्घाटन से पहले इस तरह का अभ्यास किया गया। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के साथ ही यह एक्सप्रेस-वे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से हरदोई समेत आसपास के जिलों में यातायात सुगमता बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, ‘टच एंड गो’ अभ्यास पूरी तरह सफल रहा और एक्सप्रेस-वे सभी तकनीकी मानकों पर खरा उतरा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन मुस्तैद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X