सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand for hanging of the accused of rape and murder of a minor

Mahoba News: नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for hanging of the accused of rape and murder of a minor
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारियों ने जनपद गाजीपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी दिए जाने मांग की है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम आदेश सिंह सागर को सौंपा।
Trending Videos

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश सचिव प्रेम नारायण विश्वकर्मा, सपा के जिला महासचिव ताहिर उद्दीन सिद्दीकी, वीर सिंह, रामनारायण विश्वकर्मा, लक्ष्मी प्रसाद, रामराजा तिवारी, चंद्रभान दिनेश, राजू, हर्ष आदि ने बताया कि जनपद गाजीपुर के कटरिया गांव में एक नाबालिग का दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई और शव को गंगा नदी के किनारे फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए 22 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कटरिया गांव पहुंचा तो दबंगों ने पथराव कर दिया जिससे पूर्व मंत्री समेत तमाम नेता घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा ने प्रतिनिधि मंडल पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने, दुष्कर्म पीड़िता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिजनों की सुरक्षा व 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, घटना स्थल पर लापरवाही बरतने वाले सीओ गाजीपुर और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed