{"_id":"69ab31cf4bc7ce946503d7fd","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-on-the-highway-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123112-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर पचपहरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी रोहित कुशवाहा (33) पानी-पूरी की ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को वह रानी लक्ष्मीबाईनगर कबरई निवासी अपने मौसा मलखान कुशवाहा के घर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने गया था। रात के समय वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर पचपहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इससे रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना से मृतक की पत्नी शिवदेवी, बेटी हिमांशी, प्रांशी, दीक्षा व बेटा लोकेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि रिश्तेदारी में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर लौटते समय पति की हादसे में मौत हुई है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 11 घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 11 लोग घायल हो गए। कोतवाली चरखारी के सोहजना गांव निवासी राजकुमार (23) बृहस्पतिवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक गिरने से उसे चोटें आईं। इसी तरह इमिलियाडांग निवासी हृदेश, धरौन निवासी बाबूलाल, रूरीकलां निवासी राहुल, पड़ोरा निवासी वीरेंद्र, लमौरा निवासी राजेश, कैथोरा निवासी आलोक, श्रीनगर निवासी गंगाप्रसाद, मुरानी निवासी गोमती, डढ़हतमाफ निवासी किरन व उसका बेटा आर्यांश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos