सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Body of youth missing for two days found in drain, suspicion of murder

Mahoba News: दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for two days found in drain, suspicion of murder
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के बछेछरखुर्द गांव के पास सड़क किनारे खेत से निकले नाले में दो दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ। पास में ही युवक की बाइक पड़ी मिली। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण सामने आने की बात कह रही है।
Trending Videos

कस्बा जैतपुर के मोहल्ला बजरिया निवासी धीरज सोनी (24) चार फरवरी को घर से लापता हो गया था। खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। शुक्रवार की शाम बछेछरखुर्द गांव के पास सड़क किनारे स्थित में बने नाले में युवक का शव कुछ ग्रामीणों ने देखा। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ रविकांत गोंड, कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह व चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले। कुछ लोग बाइक से गिरकर मौत होने की आशंका जताते रहे तो परिजन हत्या की बात कहते रहे। मृतक के पिता राजू सोनी ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed