सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The audience danced to the tune of drums and cymbals.

Mahoba News: ढोल-नगाड़ों की धुन पर फाग गायन में झूमे श्रोता

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 07 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to the tune of drums and cymbals.
फोटो 06 एमएएचपी 17 परिचय-कस्बा अजनर में फाग गायन की प्रस्तुति देते गायक। संवाद
विज्ञापन
महोबा/कबरई/अजनर/बेलाताल। जिले में शुक्रवार को जगह-जगह होली मिलन समारोह व फाग गायन के आयोजन हुए। पूरे दिन अबीर-गुलाल उड़ा। फाग गायकों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर गायन कर सभी को होली रंग में सराबोर कर दिया।
Trending Videos

सार्वजनिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष बलवीर सोनी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने होली से जुड़ी रचनाएं पेश कीं। सुनील दीक्षित ने रचना होली तुम आती रहना रंग लिए, खुशियों के जाने कितने रंग लिए सुनाई। इस मौके पर श्रीराम सोनी, विधायक प्रतिनिधि रोहित शर्मा, पं. जगप्रसाद तिवारी, श्रीराम स्वर्णकार, लखनलाल, संतोष द्विवेदी बिगुल, जेके शिवहरे, हरीशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार विवेक नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का मिठाइयों से तुलादान कर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर श्रीपत कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हर्ष त्रिपाठी, बालकृष्ण कुशवाहा, राजेंद्र शिवहरे आदि मौजूद रहे। अजनर संवाद के अनुसार कस्बा अजनर के मोहल्ला श्रीराम व तिवारीपुरा में आयोजित होली मिलन समारोह में अनूठी झलक देखने को मिली। पारंपरिक ईश्वरी की फागों का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें कई गांवों से आए फगुआरों ने होलीमय बना दिया। ढोलक, मंजीरा और झांझ की मधुर थाप के साथ फाग गायन हुआ। बेलाताल संवाद के अनुसार उपजा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, निर्दोष दीक्षित, संतोष गंगेले, राजेश चतुर्वेदी, महेंद्र द्विवेदी, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed