सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold, cough and fluctuating weather conditions

Mahoba News: मौसम में बदलाव से सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज बढ़े

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cold, cough and fluctuating weather conditions
विज्ञापन
-चिकित्सकों ने सावधानी बरतने और पौष्टिक आहार लेने की दी सलाह
Trending Videos

फोटो 19 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। होली के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में गर्मी व सुबह-शाम की ठंड के मिश्रित मौसम ने लोगों की प्रतिरोधक क्षमता पर असर डाला है। इससे वायरल संक्रमण, सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में वायरल फीवर, गले में दर्द, बदन दर्द, खांसी व बच्चों में तेज बुखार के मरीज सर्वाधिक रहे। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है।



बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी है। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 700 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे। जिसमें 100 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित मिले। वहीं, निजी क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे वायरल संक्रमण जल्दी फैलता है। मौसम बदलने के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े पहनें। ठंडा पानी और ठंडी चीजों का सेवन कम करें। बताया कि गुनगुना पानी पीना, पौष्टिक आहार व पर्याप्त नींद लेना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यदि तीन-चार दिन तक खांसी, जुकाम या बुखार बना रहे तो चिकित्सक से परामर्श जरूर लें और बिना सलाह के दवाइयों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed