{"_id":"69bc4fa5d834686702042501","slug":"facing-problems-in-the-online-booking-process-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123501-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में आ रही दिक्कत से जूझ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में आ रही दिक्कत से जूझ रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
-कई दिन प्रयास के बाद हो पा रही बुकिंग, परेशानी बरकरार
-देर रात या भोर पहर बुकिंग करने की सलाह दे रहे जानकार
फोटो 19 एमएएचपी 19 परिचय-ऑनलाइन बुकिंग न होने से एजेंसी के बाहर बैठे परेशान गैस उपभोक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। गैस की किल्लत कम जरूर हुई है लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी नहीं। उनकी दिक्कत का मुख्य कारण ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया बना है। जो कई दिनों के प्रयास के बाद गैस बुकिंग की पुष्टि का मैसेज दे रहा है। परेशान उपभोक्ता सुबह से लेकर रात तक बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सरलता के साथ बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें एजेंसियों की ओर से देर रात में या फिर भोर पहर बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल प्रशासन और एजेंसियों के पास ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में आ रही दिक्कत का उपाय नहीं है।
शहर की एक गैस एजेंसी में बृहस्पतिवार को 20 से अधिक गैस उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आई। इसमें सभी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग न हो पाने की समस्या लेकर आए थे। एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों की ओर से उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के गैस सिलिंडर नहीं मिल सकता है। ऐसे में उन्हें हर हाल में ऑनलाइन बुकिंग कराकर ही एजेंसी आना होगा। जिसके बाद उन्हें सिलिंडर की पर्ची मिलेगी और फिर सिलिंडर। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि रजिस्टर्ड नंबर से सभी दो-तीन दिन से सभी नंबरों पर कॉल, मिस्ड कॉल कर रहे हैं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें सहायकों की ओर से देर रात में या फिर भोर पहर में बुकिंग का प्रयास करने को कहा जा रहा है।
कुल मिलाकर उपभोक्ताओं के सामने ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में आ रही अड़चन, समस्या बनी हुई है, जिनके कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि जिले में रसोई गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। होम डिलेवरी कराई जा रही है। कॉमर्शियल सिलिंडरों को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। आपूर्ति होते ही वितरण कराया जाएगा।
तीन महीने से नहीं लिया सिलिंडर, अब बुकिंग नहीं
फोटो 19 एमएएचपी 20 परिचय-महेंद्र। संवाद
महोबा। कस्बा श्रीनगर से गैस सिलिंडर लेने के लिए महोबा आए महेंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीने से गैस सिलिंडर नहीं लिया था। अब गैस की जरूरत है तो ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। वह पिछले तीन दिन से बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। एजेंसी आए हैं तो उन्हें देर रात या फिर तड़के बुकिंग का प्रयास करने को कहा है।
इंसेट
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर दिक्कत
महोबा। एक रसोई जहां रसोई गैस की कमी को प्रशासन किसी तरह से ठीक करने में लगा हुआ है और अब केवल ऑनलाइन बुकिंग की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। आपूर्ति से रोक तो हट चुकी है लेकिन अभी तक ग्राहकों के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर मुहैया नहीं हो सके है। (संवाद)
Trending Videos