{"_id":"6a2af7907a64a4652e09da32","slug":"dabangs-beat-up-three-people-fir-lodged-against-eight-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126070-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं मारपीट की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना श्रीनगर के डिगरिया गांव निवासी शिवप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ जून की सुबह वह अभय प्रताप के फॉर्म हाउस पर काम कर रहा था। वहां धीरेंद्र सिंह व अतवल आए और अभद्रता करते हुए डंडे से पीट दिया। दूसरी घटना में पिपरामाफ गांव निवासी तुलसीदास ने बताया कि सुबह आठ बजे प्लॉट के विवाद में उसके चाचा रतीराम व उनका बेटा शैलेंद्र आ गए और शैलेंद्र ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे दाहिने पैर में चोट आ गईं। चोट लगने से वह गिर गया तो रतीराम ने उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एक अन्य घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के मोहारी गांव निवासी संध्या राजपूत ने बताया कि उसका भाई शिवकुमार अकेला रहता है। रात के समय राजेंद्र राजपूत, शिवम व दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर शिवकुमार की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे शिवकुमार का पैर टूट गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।