फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dispose of applications pending at the bank level within a week.

Mahoba News: एक सप्ताह में निस्तारित करें बैंक स्तर पर लंबित आवेदन

Thu, 13 Aug 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dispose of applications pending at the bank level within a week.
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने बैंकों के स्तर पर लंबित अत्यधिक आवेदन पत्रों पर नाराजगी जताई। बैंक की शाखाओं में लंबित आवेदन पत्रों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का क्रियान्वयन उद्योग विभाग की ओर से किया जा रहा है। युवाओं को स्वयं का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने के लिए पांच लाख रुपये तक का कर्ज चार साल के लिए ब्याजमुक्त मुहैया कराने का प्रावधान है। साथ ही 10 फीसदी सब्सिडी भी दी जा रही है। इस वर्ष जनपद महोबा में 1,100 लाभार्थियों को ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बैंकों के स्तर पर लंबित अत्यधिक आवेदन पत्रों पर नाराजगी जताई। जिले के प्रमुख बैंकों इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यूपी ग्रामीण बैंक के उपस्थित शाखा प्रबंधकों व जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि शाखाओं में लंबित आवेदन पत्रों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कराते हुए आवेदन पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed