फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up six people, including a mother and son; FIR registered against eight.

Mahoba News: दबगों ने मां-बेटे समेत छह को पीटा, आठ पर प्राथमिकी

Thu, 13 Aug 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up six people, including a mother and son; FIR registered against eight.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने मां-बेटे समेत छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा गांव निवासी बृजरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बकरियां चराने खेत जा रही थी। तभी रास्ते में किरन के घर के बाहर रखा भूसा उसकी बकरी ने खा लिया। जिस पर किरन ने अभद्रता करते हुए अपने बेटे प्रशांत, रवि और बबलेश को बुला लिया। बाद में सभी ने लाठी-डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे रंजीत को भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी मुन्ना मंसूरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आरिफ पांच अगस्त की शाम बाजार से सब्जी लेने गया था। लौटते समय मोहल्ले के ही सुमित ने अपने एक साथी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तीसरी घटना में थाना खन्ना के सिरसीखुर्द निवासी शिवनारायण पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने रिश्तेदार रामसेवक पाल के साथ 11 अगस्त की सुबह पांच बजे फेरी लगाने जा रहा था। तभी गांव के रणजोर सिंह ने डंडे से हमला कर दिया। इससे दोनों को चोटें आईं। इसके बाद आरोपी के पिता छुट्टू सिंह ने राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी रणजोर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में थाना अजनर के मझगवांखुर्द निवासी हरगोविंद कुशवाहा ने गांव के ही आशाराम यादव पर डंडे से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed