सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to a fault, the power supply to Alha Chowk remained off for 10 hours.

Mahoba News: फाॅल्ट से आल्हा चौक की 10 घंटे बंद रही बिजली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault, the power supply to Alha Chowk remained off for 10 hours.
विज्ञापन
महोबा। शहर के आल्हा चौक के पास बिजली केबल में फाॅल्ट और ट्रांसफार्मर में खराबी से शहर के सबसे व्यस्ततम आल्हा चौक व आसपास के क्षेत्र की बिजली शनिवार को 10 घंटे ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे।
Trending Videos

आंधी और बारिश के चलते शुक्रवार को आल्हा चौक के पास रखे एक ट्रांसफार्मर में मामूली खराबी आ गई थी। साथ ही फाॅल्ट होने से एक केबल में भी दिक्कत थी। केबल आगामी दिनों में पूरी तरह से खराब हो सकती थी। फाॅल्ट से केबल खराब होने की सूचना पर शनिवार की सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आल्हा चौक व आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिलबिलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता पानी भी नहीं भर सके। बिजली निगम के अवर अभियंता ईश्वर दयाल ने बताया कि बंच केबल व ट्रांसफार्मर की एक केबल में दिक्कत के कारण आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed