{"_id":"69b99c22f9af09edb2069884","slug":"dumper-driver-caught-while-stealing-gravel-vehicle-also-seized-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123427-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मौरंग चोरी करते समय डंपर चालक को दबोचा, गाड़ी भी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मौरंग चोरी करते समय डंपर चालक को दबोचा, गाड़ी भी पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में किसानों की ओर से अपनी जमीन पर जमा की गई मौरंग को रात के समय चोरी कर रहे कुछ लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान भाग रहे एक डंपर चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया गया और उसे पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
सूपा गांव निवासी मनीराम, रामकुंवर, मोहन, शरण, शंकर आदि ने पुलिस और एसडीएम धीरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में निजी जमीन पर उन्होंने मौरंग जमा की थी। 13 मार्च की सुबह जब किसान अपने खेत पर पहुंचे तो पता चला कि रात में यहां पर मौरंग की खोदाई की जा रही है। ऐसे में उन्होंने चोरी करने वालों को पकड़ने का प्रयास किया। 15 मार्च की रात जब कुछ लोग डंपर लेकर पहुंचे और मौरंग चुराकर उसे डंपर पर लोड कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगे लेकिन इस दौरान एक डंपर चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया गया। किसानों ने पुलिस चौकी सूपा को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने डंपर चालक व गाड़ी को चरखारी थाने लेकर पहुंचे और उन्हें साैंप दिया। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया और साक्ष्य के तौर पर घटना के समय बनाए गए वीडियो भी दिखाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos