{"_id":"6a5bbf31b689c6548b092406","slug":"elderly-man-dies-after-sudden-deterioration-in-condition-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127179-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अचानक हालत बिगड़ने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अचानक हालत बिगड़ने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र में वृद्ध की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पनारा गांव निवासी मोतीलाल अहिरवार (65) शुक्रवार की शाम घर पर था। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। नाती जीतेंद्र ने बताया कि अचानक बिगड़ने से बाबा की मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)
महिला समेत चार ने खाया जहर
महोबा। थाना खरेला के पुपवारा गांव निवासी रीनू (35) शुक्रवार की रात घर पर थी। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति प्रताप ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। पत्नी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह बिलरही निवासी लखन सिंह (55), बेढ़ी निवासी निखिल (23) और टोलासोयम निवासी प्रीति (32) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)