फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man hangs himself after locking the room; dies.

Mahoba News: कमरे की कुंडी बंदकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after locking the room; dies.
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में शनिवार की दोपहर युवक ने कमरे की कुंडी बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हटवारा निवासी धनवेश कुशवाहा (24) कार चालक था। शनिवार को परिजन प्रतिदिन की तरह खेत पर काम करने चले गए। तभी धनवेश ने कमरे की कुंडी अंदर से बंदकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाला भतीजा मनमोहन घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आहट नहीं मिली। कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने पर उसने परिजनों और पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर देखने पर युवक फंदे पर लटकता मिला। परिजन उसे फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता गोपाल कुशवाहा ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने कभी कोई समस्या व दिक्कत भी नहीं बताई। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed