फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gwalior-Prayagraj Express and MEMU to remain cancelled for two days

Mahoba News: दो दिन निरस्त रहेगी ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस व मेमू

Sat, 18 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gwalior-Prayagraj Express and MEMU to remain cancelled for two days
-मऊरानीपुर-रोरा खंड के बीच कराया जा रहा है रेलवे ट्रैक पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य
विज्ञापन

-कुछ ट्रेनों का रहेगा मार्ग परिवर्तन, कुछ देरी से चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से मऊरानीपुर-रोरा खंड पर कराए जा रहे दोहरीकरण में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य हो रहा है। ऐसे में महोबा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ग्वालियर एक्सप्रेस व मेमू दो दिन के लिए निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसको लिए रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं।
रेल मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मऊरानीपुर-रोरा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 और 28 जुलाई को निरस्त रहेगी। प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 व 29 जुलाई को रद्द रहेगी। प्रतिदिन संचालित होने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू और बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 27 व 28 जुलाई को निरस्त रहेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर मेमू व मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इन गाड़ियों का मार्ग रहेगा परिवर्तित
उदयपुर-खजुराहो अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 जुलाई को निर्धारित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-महोबा-खजुराहो के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो के रास्ते संचालित होगी। दूसरी ट्रेन खजुराहो-उदयपुर अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 जुलाई को निर्धारित मार्ग खजुराहो-महोबा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से चलेंगी यह ट्रेनें
ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस ट्रेन 21 और 28 जुलाई को 60 मिनट देरी से जाएगी। आगरा कैंट से हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 23 जुलाई को एक घंटा देरी से जाएगी। ग्वालियर-रीवा एक्सप्रेस 22 जुलाई को 60 मिनट देरी से जाएगी जबकि ग्वालियर-प्रयागराज ट्रेन 19 व 21 से 26 जुलाई तक के कुल सात फेरे को 120 मिनट समय पुनर्निर्धारित कर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed