सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Even after 24 hours, power supply to half the town is disrupted.

Mahoba News: 24 घंटे बाद भी आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, power supply to half the town is disrupted.
फोटो 10 एमएएचपी 17 परिचय-कस्बा खरेला के यार्ड में तेज आंधी से खंभों में टूटकर पेड़ गिरने से ठप
विज्ञापन
चरखारी/खरेला। आंधी-बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और खंभे टूटने से 24 घंटे बाद भी कस्बा चरखारी में आधे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। बुधवार को बस स्टैंड व मोहल्ला अमरगंज की आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन आधे क्षेत्र में देर शाम तक बिजली नहीं आई।



मंगलवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ था। 15 मिनट तेज आंधी चलने से बस स्टैंड, रूपनगर वार्ड और सब्जी मंडी क्षेत्र में पेड़ गिर गए थे। सब्जी मंडी में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त पोलों व ट्रांसफार्मर की मरम्मत की। रात के समय कुछ स्थानों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन बस स्टैंड और मोहल्ला अमरगंज इलाके में बिजली आपूर्ति बुधवार को दिन में 11 बजे के बाद बहाल हो सकी जबकि मोहल्ला तुर्कियाना में ट्रांसफार्मर खराब होने से शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली निगम के एसडीओ धर्मेंद्र का कहना है कि कस्बे के अधिकांश इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। तुर्कियाना मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी। खरेला संवाद के अनुसार बुधवार की शाम तेज आंधी के चलते खरेला यार्ड में 33 केवी लाइन के खंभों पर नीम का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed