{"_id":"6a5bbf0861e1ac416d0f28e9","slug":"farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127181-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। चुरबरा गांव निवासी धरम सिंह उर्फ कल्लू राजपूत (35) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की रात वह घर पर था। देर रात परिजन के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने रस्सी का फंदा लगा लिया।
शनिवार की सुबह काफी देर तक दरवाजे न खुलने पर परिजन को आशंका हुई। किसी तरह कमरे में झांककर देखा तो किसान का शव फंदे पर लटकता देखा। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए परिजन से जानकारी ली। हालांकि पिता मुलायम कुछ भी नहीं बता सके। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
सर्पदंश से किसान की मौत
महोबा। कोतवाली चरखारी के सालट गांव निवासी अमरचंद्र अहिरवार (30) खेती-किसानी करता था। शुक्रवार की देर शाम वह खेत पर काम कर रहा था। तभी सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पहुंचे तो युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देख जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता जियालाल ने बताया कि खेत में सांप के डसने से बेटे की मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)