{"_id":"69ac73002689df9db00e0b75","slug":"farmers-demand-high-level-inquiry-into-fake-crop-insurance-scam-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-123126-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फर्जी फसल बीमा घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की किसानों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फर्जी फसल बीमा घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की किसानों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित दावों के भुगतान, फर्जी फसल बीमा घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पांच माह से जय जवान जय किसान एसोसिएशन आंदोलित हैं। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना देकर विरोध जताया। किसानों ने डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण कराए जाने की मांग की।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में राजाराम, मदनमोहन, महेंद्र कुमार, विश्वनाथ, घनश्याम आदि किसानों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश देती है कि किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वास्तविक किसानों की रिजेक्ट की गई पॉलिसियों का अनुमोदन कराने, खरीफ 2025 के शेष किसानों का भुगतान कराने, रबी 2024 फर्जी बीमा व क्लेम घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने जाने, बीमा कंपनी की ओर से लंबित क्लेम का विवरण व ब्याज समेत भुगतान कराने और खरीफ 2025 की फसलों का पूर्ण क्लेम भुगतान किए जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को 15 मार्च तक किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि पहुंचाने के निर्देश दिए। किसानों ने चेतावनी दी कि भुगतान न होने पर 16 मार्च से कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos