{"_id":"69ac733b130bdec45c07712a","slug":"satellite-monitoring-will-be-used-to-control-forest-fires-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123119-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जंगल की आग पर काबू पाने के लिए सेटेलाइट से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जंगल की आग पर काबू पाने के लिए सेटेलाइट से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वन क्षेत्र को सुरक्षित व गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सैटेलाइट से निगरानी की जाएगी। आग लगने पर कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगेगा। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर इससे संबंधित मैसेज जीपीएस लोकेशन के साथ आ जाएगा। इससे विभाग को आग पर काबू पाने में आसानी होगी।
जनपद में वन क्षेत्र का दायरा 16,587 हेक्टेयर में फैला हुआ है। गर्मी के साथ जिले के वन क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अब सैटेलाइट तकनीक का सहारा लिया जाएगा। वन विभाग सैटेलाइट आधारित फायर अलर्ट सिस्टम की मदद से जंगलों में आग की त्वरित जानकारी प्राप्त करेगा। इसे शुरुआती चरण में ही वनकर्मियों की मदद से काबू पाया जाएगा।
डीएफओ देवाशीष जेना का कहना है कि सैटेलाइट तकनीक के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सतर्कता भी जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही जंगलों को आगजनी की घटनाओं से बचाया जा सकता है। इस नई तकनीक से कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा। तत्काल मौके पर टीम को रवाना कर आग पर काबू पाया जा सकेगा।
Trending Videos