{"_id":"69ac71c517d6d1a76709ed54","slug":"a-path-was-made-through-someones-land-and-it-became-difficult-to-get-out-somewhere-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123124-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसी की जमीन से निकाला रास्ता तो कहीं निकलना कर दिया दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसी की जमीन से निकाला रास्ता तो कहीं निकलना कर दिया दुश्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कब्जों से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक रहीं। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एडीएम की मौजूदगी में फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई तो 12 बजे के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तहसील सभागार पहुंचे और शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए फरियादी लंबे समय से चक्कर लगा रहे हैं। कोई दो माह से तो कोई एक साल से विभाग के चक्कर काट रहा है और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की आस लगाए बैठा है। महोबा शहर के महतवानापुरा मोहल्ला की निवासी गुड्डी चौरसिया ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। जब आवेदन प्रक्रिया के तहत जांच करने वाले कर्मचारी आए तो दो व्यक्तियों ने पूरी जांच किए बिना ही आवेदन निरस्त कर दिया। ब्लॉक कबरई के ग्योड़ी गांव निवासी होरीलाल, फक्कड़, सेवाराम, वंशी, भागीरथी, गिरधारीलाल, देवकीनंदन आदि जिलाधिकारी के सामने पहुंचे और बताया कि गांव में अनुसूचित जाति के लिए एक भी धर्मशाला या बरातघर नहीं है। इससे समाज के लोगों को वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजनों में दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने एक बरातघर का निर्माण कराए जाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में 65 शिकायतें आईं, जिसमें नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
दो माह से रास्ते पर कर रखा है कब्जा
महोबा। थाना खन्ना के ग्योड़ी निवासी लाखन सिंह ने बताया कि गांव के जिस जगह पर उसका मकान बना हुआ है। वहां पर कुछ ही लोगों के मकान बने हैं। उसका मकान गली के आखिरी में हैं। आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने रास्ते पर अवैध निर्माण करके कब्जा कर लिया है और कुछ लोग वहीं पर जानवर बांधते हैं। रास्ता संकरा हो गया है और वाहन आदि अंदर नहीं जा पाते हैं। जब उसने रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण का विरोध किया तो उसके साथ झगड़ा किया गया। वह दो महीने से इसकी शिकायत कर रहा है लेकिन रास्ते पर हो चुके अवैध कब्जा की जांच नहीं हो रही है।
जमीन से निकाला रास्ता और दे रहे हैं धमकी
महोबा। कुलकुआं गांव निवासी गीता ने बताया कि उसके पति सोमनाथ का निधन हो चुका है। आरोप है कि गांव में उसकी जमीन से कुछ लोगों ने जबरन रास्ता निकाल दिया है और वहीं से आते-जाते हैं जबकि राजस्व अभिलेखों में जमीन से कोई रास्ता नहीं है। बावजूद इसके खुलेआम विरोधी उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। वह एक साल से शिकायत कर रही है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति करके राजस्वकर्मी वापस आ जाते हैं। ऐसे में कब्जा बरकरार है और वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है।
एक साल से नहीं मिल रही पेंशन
महोबा। ग्योड़ी गांव निवासी विचारवती ने बताया कि एक साल पहले उसे समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन मुहैया कराई जा रही थी लेकिन सालभर से उसकी पेंशन बंद हो गई है। उसने समाज कल्याण विभाग में जाकर बातचीत की तो बताया गया कि डाकघर में खाता खुलवाना है। उसने डाकघर में खाता खुलवाया और सभी दस्तावेज मुहैया करा दिए। बावजूद इसके उसे सालभर से पेंशन नहीं मिल रही है। उसने पेंशन मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
Trending Videos